कानपुर में दबंग खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने की बजाय पीड़ित पर मुक़दमा वापस लेने का दबाव बना रही है पूरी घटना की जानकारी देते हुए कानपुर के योगेन्द्र बिहार निवासी हर्षित तिवारी व उनके भाई अनुराग तिवारी व मित्र करुणेश सिंह ने बताया कि 30 नवंबर 2025 उनके साथ एक शादी समारोह के दौरान फोटो खीचने को लेकर विवाद हुआ था विवाद इतना बढ़ गया था कि शादी समारोह मे मौजूद दबंग प्रतीक यादव,नकुल गुप्ता, अनुराग दिक्षित, प्रत्यूष दीक्षित ,सौरभ उत्तम उर्फ सेंटी ,ऋषभ सागर उर्फ रिशु कल्लू ने जानलेवा हमला करने अपहरण करने का भी प्रयास किया इस मामले मे कानपुर के साउथ जोन के दो थाने किदवई नगर और नौबस्ता थाना में मुकदमे दर्ज हैं लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई गिरफ्तारी नहीं करी , पीड़ित के अनुसार पूरी घटना का अलग अलग जगह सीसीटीवी फुटेज और भी साक्ष्य मौजूद हैं लेकिन पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही है पीड़ित ने बताया कि चौकी इंचार्ज बसंत बिहार नितिन सिंह कहते हैं कि पैसे वाले लोगों से मत भिंडो अपना मुकदमा वापस ले लो , पीड़ित ने बताया कि मुख्य आऱोपी प्रतीक यादव एक दबंग किस्म का व्यक्ति हैं जो एम एस गैलेक्सी के नाम से होटल चलाता है और सभी गलत कार्यों में लिप्त है जिसके ऊपर नौबस्ता थाना, हनुमंत बिहार थाने सहित अन्य थानो पर करीब एक दर्जन गंभीर मुकदमे दर्ज हैं बावजूद उसके भी पुलिस के कोई भी अधिकारी इस मामले को संज्ञान में लेकर कोई भी कार्यवाही नहीं कर रहे हैं। पीड़ित हर्षित तिवारी ने बताया कि कानपुर ग्रामीण बीजेपी युवा मोर्चा के जिला मंत्री हैं अगर न्याय नहीं मिला तो फिर सीएम से न्याय की गुहार लगाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *