मलेरिया विभाग द्वारा सुनील कनौजिया पार्षद के नेतृत्व में जुही बम्बुरहिया में कैम्प आयोजित किया गया जिसमें मलेरिया की जांच के लिए 60 लोगों खून की जांच की स्लाइड बनाई गयी और दवा भी वितरित की । इस दौरान मलेरिया विभाग से डा संदीप गुप्ता, लैब टेक्नीशियन नागार्जुन गौतम, काउंसिलर जितेन्द्र सचान, कार्तिक शर्मा, यशपाल सिंह, धर्मेन्द्र, राजेश साहू आदि लोग थे ।
2021-09-21
