पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने मकर संक्रांति के मद्देनजर किया घाटों का निरीक्षण.

 

पुलिस आयुक्त महोदय ने आनंदेश्वर परमट घाट, सरसैया घाट व अटल घाट का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा की तैयारियों का लिया जायजा.

 

पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती,प्रकाश व साफ सफाई व्यवस्था, सुरक्षित व सुगम मार्ग,एवं सतर्क निगरानी के संबंध में संबधित को निर्देशित किया.

 

निरीक्षण ने दौरान सहायक पुलिस आयुक्त /स्टाफ ऑफिसर अमरनाथ सिंह व सहायक पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था रंजीत कुमार मौजूद रहे.

 

पुलिस आयुक्त ने संबंधित को निर्देशित किया कि घाटों व मंदिर परिसर में किसी प्रकार की अव्यवस्था न रहे। ताकि श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में स्नान व पूजन कर सकें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *