हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक है खिचड़ी व खीर भोज।
मोहम्मद आजाद खान ने 38 वर्ष पूर्व शुरू किया था यह आयोजन।
जिले के सभी राजनीतिक दल व सामाजिक संगठन के लोग होते हैं शामिल।
कानपुर। वीरेश्वर महादेव समिति शास्त्री नगर, विजय नगर, पाण्डु नगर अपना 39 वां वार्षिक महोत्सव कार्यक्रम विशाल खिचड़ी एवं खीर भोज मकर संक्रांति के अवसर पर सेंट्रल पार्क शास्त्री नगर में आयोजित किया गया। खिचड़ी व खीर भोज हिन्दू मुस्लिम एकता का संदेश देता है। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए वीरेश्वर महादेव समिति के संयोजक सुरेन्द्र सिन्हा ने बताया कि खिचड़ी व खीर भोज कार्यक्रम की शुरुआत 39 वर्ष पूर्व मोहम्मद आजाद खान ने छोटे स्तर पर शुरू किया था। आज यह आयोजन बड़े स्तर पर होता है जिसमें जिले के सभी राजनीतिक व सामाजिक संगठन के लोग शामिल होते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क बगिया में स्थित वीरेश्वर मंदिर में गायत्री मंत्र उच्चारण व ब्रह्म बाबा की पूजा से प्रारंभ होकर 11 कन्याओं के पैर पूजकर होती है। हजारों की संख्या में क्षेत्रीय नागरिक प्रसाद ग्रहण करने आते हैं। इस आयोजन में सभी धर्मो व वर्गों का सहयोग मिलता है। कानपुर के अन्दर ये अपने आप में अनोखा आयोजन है। जिसमें हिन्दू मुस्लिम मिलकर इस आयोजन को करते हैं। ये कार्यक्रम आपसी भाईचारा सामाजिक एकता की मिशाल पेश करता है। इस आयोजन में क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र मैथानी का विशेष योगदान रहता है। उक्त कार्यक्रम में एम0 एल0 सी0 मानवेन्द्र सिंह , विजय सिंह मर्तोलिया समाजसेवी, सत्यदेव पचौरी, राजाराम पाल, संजीव दरियावादी, डा0 शैलेन्द्र दीक्षित, वीरेन्द्र कुमार, दयाशंकर शर्मा, महेंद्र सिंह चौहान, जमशेद अंसारी, इन्द्र देव विश्वकर्मा, ,मिन्टू बाजपेई, चन्द्रपाल सिंह, रिंकू मंसूरी, मोहम्मद शकिल, उदीत नारायन चौहान, आलम अंसारी, अल्पना कुमारी, निखिल कनौजिया, प्रमोद सिंह आदि ने सहयोग किया।
