सरसैया घाट पर गंगा का जल न होने से स्नान व्यवस्था प्रभावित विधायक ने जताई नाराजगी
कानपुर.दिनांक 14 जनवरी 2026 को आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमिताभ बाजपेई ने माघ मेला मास में श्रद्धालुओं द्वारा किए जाने वाले स्नान को लेकर सरसैया घाट का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने पाया कि घाट पर गंगा का जल नहीं पहुंचा है और नदी घाट से काफी दूर बह रही है, जिससे स्नान की व्यवस्था प्रभावित हो रही है।विधायक ने इस स्थिति पर सरकार और प्रशासन की उदासीनता पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यदि गंगा में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं छोड़ा गया, तो श्रद्धालु घाट पर स्नान नहीं कर पाएंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जल छोड़े जाने पर ही गंगा घाट तक आ सकेगी।निरीक्षण के दौरान विधायक ने बताया कि माघ मेला जैसे पवित्र अवसर पर श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधा से वंचित रखना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेकर गंगा में जल छोड़े जाने की मांग की।
स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं में इस स्थिति को लेकर भारी आक्रोश देखा गया।
जनता का कहना है कि हर वर्ष माघ मेला में स्नान की परंपरा रही है, लेकिन इस बार सरकार और प्रशासन की लापरवाही के कारण आस्था को ठेस पहुंच रही हैlविधायक अमिताभ बाजपेई ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो जनता के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा।
