समरसता भोज से आएगी सामाजिक समानता : भवानी भीख

कानपुर। उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ द्वारा मकरसंक्रांति के पावन अवसर पर 31वां विशाल खिचड़ी समरसता भोज लोको पायलट लॉबी के समीप आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रेलकर्मियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। आयोजन का उद्देश्य समाज में समरसता, समानता और एकता के भाव को सुदृढ़ करना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कानपुर प्रांत के माननीय संघचालक भवानी भीख रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जूही बड़े हनुमान मंदिर के महंत एवं राष्ट्रीय धर्माचार्य मधुर महाराज उपस्थित रहे, जबकि प्रमुख वक्ता के रूप में भारतीय मजदूर संघ, उत्तर प्रदेश के महामंत्री अनिल उपाध्याय ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष कमलेश पासवान ने की तथा संचालन जोनल संयुक्त मंत्री कुन्दन कुमार सिंह द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की जय के उद्घोष के साथ हुआ। इसके पश्चात पंडित दीनदयाल उपाध्याय (ठेंगड़ी जी), भगवान विश्वकर्मा एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर विधिवत रूप से आयोजन की शुरुआत की गई। मंचासीन अतिथियों एवं अधिकारियों को श्रीराम पटका, भारतीय मजदूर संघ की डायरी तथा संघ यात्रा के सौ वर्ष पर आधारित पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि भवानी भीख ने अपने उद्बोधन में कहा कि समरसता भोज जैसे आयोजनों से समाज में समानता का भाव मजबूत होता है। उन्होंने पंच परिवर्तन के माध्यम से समाज निर्माण पर जोर देते हुए कहा कि जब समाज के सभी वर्ग एक साथ बैठकर भोजन करते हैं, तो भेदभाव स्वतः समाप्त होता है और राष्ट्रीय एकता सशक्त होती है। महंत मधुर महाराज ने मकरसंक्रांति पर्व पर खिचड़ी के वैज्ञानिक और धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे स्वास्थ्य एवं सामाजिक समरसता से जोड़कर देखा। प्रमुख वक्ता अनिल उपाध्याय ने कहा कि खिचड़ी ऐसा पर्व है जो पूरे देश में अलग-अलग रूपों में मनाया जाता है और यह भारतीय संस्कृति की एकता का प्रतीक है।

कार्यक्रम में आई.पी.एस. चौहान, उषा शुक्ला, राजाराम मीणा, एम.के. झा, ओम प्रकाश मिश्रा, कमलेश पासवान, ऋषभ तिवारी, प्रशांत सिंह, संकेत सुमन त्रिपाठी, मनोज गोस्वामी, मणिहरण, राकेश रंजन, आलोक कश्यप, विरेंद्र कुमार, विपिन मिश्रा, सतीश चंद्र वर्मा, अभिषेक दुबे, ज्ञान पांडेय, सुरेंद्र कुमार, संदेश शर्मा, अंबुज कुशवाहा, मनोज कठेरिया, योगेश मीणा सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *