जब परिवार बड़ा होता हैं तो उसमें बर्तन खड़कते ही हैं-पूर्व उप मुख्यमंत्री शर्मा
जहां परिवार होगा वहां पर बर्तन तो खड़कते ही हैं और हमारा भारतीय जनता पार्टी का परिवार बहुत बड़ा है इसमें कुछ ना कुछ तो होता ही रहता है या हमारे घर का मामला है और हम आपस में बैठकर सुलझा लेंगे या कहना हैं प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का। पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा आज कानपुर आए थे। जहां पर उन्होंने हैलट अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती अवध प्रांत के सह प्रचारक संजय की माताजी से मिलकर उनका हालचाल जाना। इसके साथ उन्होंने माता की के उत्तम स्वास्थ्य की कामना भी की।
पत्रकारों द्वारा पार्षदों और महापौर के बीच चल रहे विवाद को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वह खुद करीब ग्यारह साल तक महापौर रहे हैं। महापौर और पार्षदों के बीच कोई विवाद नहीं होता है। बल्कि विकास कार्यों को लेकर एक दूसरे से चर्चा की जाती है। ताकि विकास को गति मिल सके। पूरी बीजेपी पार्टी एक परिवार है और जहां परिवार में चार सदस्य होंगे, तो वहां पर आपस में बर्तन जरूर खटकेंगे। तो इसे विवाद नहीं कहा जा सकता क्योंकि भाजपा पार्टी एक परिवार है जिसमें जुड़े सभी कार्यकर्ता और नेता उसका हिस्सा है यहां पर कोई भी छोटा और बड़ा नहीं है। उन्होंने अपने पास खड़े सांसद रमेश अवस्थी और गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी का जिक्र करते हुए कहा कि शहर की बागडोर इनके हाथों में है। यही कारण है कि यहां पर विकास दिख रहा है।
