मकर संक्रांति पर्व के दृष्टिगत आज दिनांक 15 जनवरी 2025 को पुलिस उपायुक्त सेंट्रल, श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव महोदय द्वारा थाना ग्वालटोली एवं कोहना क्षेत्रांतर्गत श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर (परमट मंदिर), गंगा घाट एवं अटल घाट का निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान गंगा स्नान हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया।

श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 

नाव के माध्यम से जल पुलिस/नाविक पुलिस की तैनाती, गंगा नदी में सतत गश्त तथा आपात स्थितियों से निपटने हेतु बचाव उपकरण व लाइफ जैकेट उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए।

घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में समुचित प्रकाश व्यवस्था एवं नियमित साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

 

घाटों एवं संपर्क मार्गों को सुरक्षित, सुगम एवं अवरोधमुक्त बनाए रखने हेतु आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

भीड़ नियंत्रण एवं सुव्यवस्थित आवागमन के लिए बैरिकेडिंग व्यवस्था को सुदृढ़ रखने तथा श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग स्पष्ट रूप से चिन्हित रखने के निर्देश दिए गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *