पिछड़े वर्ग के लोगो ने धरना देकर जताया विरोध

 

 

राष्ट्रीय पिछड़ा मोर्चा बामसेफ तथा भारत मुक्ति मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में आज रामआसरे पार्क पर पिछड़े वर्ग के लोगों ने धरना दिया और अपनी मांगो को लेकर केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजा। इस धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भारत मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल माने ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार दलित व पिछड़ा वर्ग के लोगों का उत्पीड़न कर रही है केंद्र सरकार ने उड़ीसा में पिछड़ा वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए होने वाले अधिवेशन को परमिशन न देकर अपनी ओछी मानसिकता दिखाई है। आरएसएस के लोगों द्वारा पिछड़े वर्ग के लोगों की जातीय करना न किए जाने का जो एजेंडा लागू कराया है वह आधारहीन है। हम लोग जातीय मतगणना के पक्षधर हैं और चाहते हैं कि संविधान में पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए की गई व्यवस्थाओं को लागू किया जाए तथा हमारा उचित सम्मान हमको दिया जाए। आपने कहा कि हम सभी लोग पिछला वर्ग के साथ मिलकर अपना एजेंडा खुद तैयार कर रहे हैं और साथ ही पिछड़े वर्ग के लोगों को आगे बढ़ाने के लिए सभी तरह के प्रयास जारी हैं। परन्तु केंद्र में मौजूद भाजपा सरकार आरएसएस के इशारे पर पिछड़ा वर्ग को आगे नहीं आने देना चाहती क्योंकि अगर यह पिछड़ा वर्ग के लोग आगे आये तो वही सरकार से पूछने लगेंगे की हमारा इतना ज्यादा वोट बैंक होने के बाद भी हम लोगों को अग्रिम श्रेणी में क्यों नहीं रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *