*कानपुर प्लागर्स फाउंडेशन द्वारा मकर संक्रांति पर कानपुर के तीन घाटों पर चला विशेष स्वच्छता अभियान*

 

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर शहर में गंगा नदी स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक विशेष अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान सामाजिक संगठन कानपुर प्लॉगर्स द्वारा “प्रोजेक्ट पुकार ड्राइव” के अंतर्गत संपन्न हुआ।

 

इस स्वच्छता अभियान को LEAP India, Mission Green (Mumbai), कानपुर नगर निगम, NHWS तथा निश्चय लर्निंग सेंटर का सहयोग प्राप्त हुआ। सभी के संयुक्त प्रयास से कानपुर के तीन मुख्य घाटों (अटल घाट, सरसैया घाट एवं नानाराव घाट)पर एक साथ सफाई एवं जागरूकता का कार्य किया गया।

 

अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने नदी तटों और आसपास के क्षेत्रों से प्लास्टिक कचरा एवं अन्य अपशिष्ट एकत्र कर स्वच्छता का संदेश दिया। सुबह प्रातः 06:00 बजे शुरू हुए इस अभियान में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

 

इस अवसर पर अभियान की संयोज़िका डॉ. संजीवनी शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के सामूहिक प्रयास नदियों की स्वच्छता के साथ-साथ समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे त्योहारों के दौरान स्वच्छता बनाए रखें और प्लास्टिक के उपयोग से बचें।

 

आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे स्वच्छता अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा ताकि स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जा सकें। इस अभियान में 90 से अधिक वॉलंटियर उपस्थित रहे जिसमे मुख्य रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप कुमार द्विवेदी, विमल बाजपेयी, पीयूष झा, अनुराग सिंह, ओम सिंह, प्रिंस, संगीता अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, कोहिमा एवं मंजू सराफ़ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *