अपनी मांगे नहीं माने जाने पर दिया धरना

कानपुर। राज्य विद्युत् परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन, उत्तर प्रदेश ने अपनी मांगे नहीं माने जाने पर दिया धरना।सारे जूनियर इंजीनियर केस्को कार्यालय, सहयोग सदन, कानपुर के बाहर धरने पर थे।

महासचिव सतीश चन्द्र जी ने बताया कि उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के शीर्ष प्रबंधन की तानाशाही के कारण संवर्ग के सभी सदस्य पूर्व में अध्यक्ष महोदय उ.प्र. पावर कारपोरेशन को दिए गए पत्र के संदर्भ में दिनांक ०७.०९.२१ से आंदोलित हैं। शीर्ष प्रबंधन को कई बार समस्याओं के निस्तारण हेतु ध्यानाकर्षण कराया गया है परंतु प्रबंधन की हठधर्मिता के कारण हम सब आगे भी आंदोलन करने के लिए मजबूर हैं।

इसी क्रम में आज़ दिनांक २१.०९.२०२१ प्रातः दस बजे से केसा हाउस के मेन गेट पर ४८ घंटे का अनवरत क्रमिक अनशन किया जा रहा है। रा.वि.प.जू.इ.सं. के शीर्ष नेतृत्व द्वारा निर्णय लिया गया है कि विभाग द्वारा अवर अभियंता संवर्ग को ना तो मोबाइल उपलब्ध कराए गए हैं और ना ही लैपटॉप दिए गए हैं। इन सामग्री के अभाव में नए संयोजन हेतु झटपट पोर्टल, व्हाट्सऐप, निवेश मित्र सभी ऑनलाइन व्यवस्था एवं सिम बंद रहेंगे। संवर्ग की जायज़ समस्याओं जैसे टाइम स्केल, वरिष्ठता निर्धारण, ४८०० ग्रेड पे का विलोपन इत्यादि को तत्काल संज्ञान में नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

ध्यानाकर्षण में प्रमुख रूप से देवेंद्र कुमार अग्रवाल अध्यक्ष, सतीश चन्द्र महासचिव, इं. विकास भटनागर, इन. रमेश चंद्र गौतम, इन. जेपी वार्ष्णेय, इं. राजेन्द्र कुमार, इ. दीपक, इं. मनोज कुमार यादव, इं. राम कुमार परमार, इं. रत्नेश यादव, इं. प्रवीण कुमार शर्मा, इं. पुरुषोत्तम यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *