12 दिवगत देहदानियों को मरणोपरान्त “युग दधीचि सम्मान”.

 

कानपुर 16 जनवरी 2026) युग दधीचि देहदान महायज्ञ में विगत आठ माह में स्वयं की आहुति देने वाले बारह महादानियों को आज जी. एस. वी.एम. मेडिकल कालेज के एल.टी.वन सभागार में” युग दधीचि सम्मान” से विभूषित किया गया। यह सम्मान परिजनों ने प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पू. महापौर पं. जगतवीर सिंह द्रोण ने अपना आशीर्वाद देते हुये समारोह प्रारम्भ किया, उन्होंने कहा कि सेंगर दम्पति ने अपने अथक प्रयासों से देहदान की अब परम्परा बना दिया है। मुख्य अतिथि सांसद श्री देवेन्द्र सिंह भोले जी ने सभी देहदानी परिवारों के साहस की सराहना करते हुये कहा कि समाज की प्रचलित आस्था को पूरी तरह बदल देने वाला यह अभियान इस सदी का अद्‌भुत आन्दोलन है। विशिष्ट अतिथि डा. उमेश पालीवाल, पं. शेष नारायण त्रिवेदी’ पप्पू भैया” एवं पं. सुमित मिश्र ने देहदानी परिवारों को अंगवस्त्र प्रदान किये। वरेण्य अतिथि डॉ. वी. सी. -रस्तोगी, नंदिता मिश्रा एवं रोटेरियन तरुणा सरदाना ने सभी को सम्मान पत्र से विभूषित किया । एनाटॉमी प्रमुख डॉ. सुनीति पाण्डेय जी ने सबका आभार व्यक्त किया। अभियान प्रमुख मनोज सेंगर एवं माधवी सेंगर ने दिवंगत देहदानियों का पुण्य स्मरण करते हुये बताया कि अब लगभग पूरे प्रदेश में अभियान का विस्तार हो चुका है और अब तक 314 मृत देह विभिन्न राजकीय मेडिकल कालेजों को दान की जा चुकीं हैं एवं चार हजार से अधिक लोगों ने संकल्प पत्र भरे हैं। शरद प्रकाश अग्रवाल, मदन लाल भाटिया, रविकांत तिवारी एवं प्रकाश धवन का विशेष सहयोग रहा, इस अवसर पर कालेज के छात्र छात्रायें भी उपस्थित रहे, समापन शान्तिपाठ से हुआ।

 

जिन्हें मिला मरणोपरान्त सम्मान :- स्व. विजयपाल जैन, स्व. राम शरण गुप्त, स्व. आर. के. तिवारी, स्व. विजयप्रभा अग्रवाल, स्व. स्व. रीना २ पुरखार, स्व. स्व.० लालमति देवी, स्व. शंकर लालजी, स्व. कृष्ण कान्त मिश्र, स्व. सन्तोष सिंह कुशवाहा, स्व. रमा पाल, स्व. सरदार गुरुदर्शन सिंह, स्व. सुश्री स्वर्ण कौर,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *