कानपुर की अनवरगंज थाना पुलिस ने बीती 6 तारीख को नाबालिक की हत्या का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वहीं इस मामले में एक अन्य आरोपी फरार चल रहा है जिसकी तलाश जारी है । बीती 5 सिंतम्बर को 17 वर्षीय अंत मजदूरी करने दिल्ली से कानपुर आया था ।अंत का साथी उत्तम पहले से यहां मजदूरी करता था ।अंत कानपुर आने के अगले दिन लापता हो गया था वही रेलवे पुलिस को एक झोपड़ी में लड़के की लाश मिली ।जिसकी शिनाख्त अंत के रूप में हुई ।पुलिस के अनुसार हत्या कांड को अंजाम उत्तम के दो दोस्तो ने दिया जिन्होंने पहले अंत के साथ कुकर्म किया फिर इट से हत्या कर दी ।आरोपियों के नाम दिनेश और आमिर है इनमें से दिनेश गिरफ्तार है वही आमिर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है।
2021-09-21
