कानपुर में शनिवार की सुबह महाराजपुर थाने पहुंचे युवक ने कहा कि साहब! मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। खुद को सरेंडर करने आया हूं..इतना सुनते ही थाना परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए पूछताछ कि जिस पर युवक ने बताया कि वह क्षेत्र के रूमा स्थित न्यू हाईटेक सिटी स्थित मुस्कान चैरिटेबल पाली क्लीनिक के ऊपर बने कमरे में किराये पर रहता है।पति सचिन ने बताया कि उसकी पत्नी श्वेता कई लड़कों से बातचीत करती है उसी शक के आधार पर उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी ,इस मामले में डीसीपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं ,शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है , मृतक के घर वालों को सूचना कर दी गई है , तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
