17 जनवरी

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, कानपुर उत्तर इकाई में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की गई हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की संस्तुति पर युवा मोर्चा कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष शिवांग मिश्र ने रिक्त पदों पर पदाधिकारियों की घोषणा की है।

घोषणा के अनुसार बृज मोहन सिंह को जिला मंत्री तथा तरु अग्रवाल को जिला कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्तियाँ संगठनात्मक कार्यों को मजबूती प्रदान करने और युवाओं की सहभागिता को और बढ़ाने के उद्देश्य से की गई हैं।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के विश्वास और मार्गदर्शन में नव नियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है और इन नियुक्तियों से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी प्रतिबद्धता के साथ करेंगे।

नव नियुक्त जिला मंत्री एवं जिला कोषाध्यक्ष ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी मेहनत और समर्पण के साथ करेंगे तथा संगठन हित में निरंतर कार्य करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *