कानपुर

 

घाटमपुर में अनियंत्रित बोलेरो खड्ड में पलटी

 

संगम स्नान कर लौट रहे परिवार के 7 लोग घायल

 

पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, हालत गंभीर छ जिलास्पताल रेफर

 

कानपुर के घाटमपुर में अनियंत्रित बोलेरो खड्ड में पलट गईं। हादसे में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए, राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर छ लोगों को गंभीर हालत में कानपुर जिलास्पताल रेफर कर दिया है। सभी संगम में स्नान करके घर वापस लौट रहे थे।

 

श्रावस्ती जिले के थाना कटरा क्षेत्र स्थित मललौना खासियरी गांव निवासी एक परिवार बोलेरो से प्रयागराज (इलाहाबाद) में संगम स्नान करने गया था, रविवार सुबह वह अपने घर वापस लौट रहे थे, तभी घाटमपुर थाना क्षेत्र के नौरंगा कस्बे के पास पहुंचते ही बोलेरो अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार एक परिवार के चंद्रभान शुक्ला पुत्र राम चमेली, किशनी नंदन पुत्र जनक राज उम्र 33 वर्ष, मनोज पुत्र तिलक उम्र 40 वर्ष, नर्वदेश्वर पुत्र विदेश्वर उम्र 30 वर्ष, नीतीश कुमार पुत्र बलराम, भूरे पुत्र जनक राज उम्र 33 वर्ष समेत

परिवार का एक अन्य सदस्य घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में छ को कानपुर जिलास्पताल रेफर कर दिया। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। घाटमपुर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि सूचना मिली थी, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *