
राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के समस्या समाधान शिविर में पहुंचे 118 दिव्यांग
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सुनी दिव्यांगजनों कि समस्या, जल्द होगा सभी समस्याओं का समाधान
राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के प्रयास से दिव्यांग महिला सफाई कर्मचारी प्रमिला यादव को मिला बकाया वेतन
कानपुर राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने आज दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान के लिए शास्त्री नगर बड़ा सेंट्रल पार्क, बगिया, गेट नंबर 4 में शिविर का आयोजन किया शिविर में दूर दराज से आए दिव्यांगजनों ने आवास, दिव्यांग पेंशन, रोजगार के लिए ऋण, आय प्रमाण पत्र न बनने, रेलवे यूनिक कार्ड, अंत्योदय राशन कार्ड न बनने की शिकायत दर्ज कराई।आज 118 दिव्यांगों ने कैम्प का लाभ उठाया। जिसमें आवास के 18, दिव्यांग पेंशन के 30, रोजगार के लिए ऋण 13, आय प्रमाण पत्र के लिए 8, रेलवे यूनिक कार्ड के लिए 35, अंत्योदय राशन कार्ड लिए 14 शिकायतें प्राप्त हुईं।राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि बहुत से दिव्यांगों की पेंशन कई महीनों से न मिलने की शिकायत बराबर आ रही है। निदेशक दिव्यांजन सशक्तिकरण विभाग व अन्य विभागों के अधिकारियों से वार्ता कर पेंशन व अन्य समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि सभी मामलों में सम्बंधित अधिकारियों से बात करके समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि रेलवे यूनिक कार्ड अब ऑनलाइन भरे जाएंगे ऑफलाइन की प्रक्रिया रेलवे ने समाप्त कर दी है। अब दिव्यांगजन वेबसाईट कपअलंदहरंदपकपदकपंदतंसण्हवअण् पद पर जाकर आवेदन करें। किसी प्रकार की असुविधा हो तो शास्त्री नगर सेंट्रल पार्क बगिया में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते हैं।आज के शिविर में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, राहुल कुमार, अल्पना कुमारी, अरविन्द सिंह, गुड्डी दीक्षित, वैभव दीक्षित, गोमती वर्मा, गौरव कुमार, रंजीत कुमार आदि मौजूद थे।
