दिनांक 18.01.2026 को मेहरबान सिंह का पुरवा, थाना गुजैनी, कानपुर नगर में *मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री मोहन यादव जी* के आगमन के अवसर पर वीवीआईपी मूवमेंट को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के कड़े एवं व्यापक इंतजाम किए गए।

 

इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेन्द्रनाथ चौधरी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की गहन चैकिंग की गई। साथ ही मौके पर अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण भी उपस्थित रहे एवं संपूर्ण व्यवस्था की निगरानी की गई।

 

वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आम नागरिकों की सुविधा एवं आवागमन को सुचारु बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशेष निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *