पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिलाई शपथ,संगठन विस्तार पर की चर्चा

 

 

सर्व ब्राह्मण विकास परिषद कानपुर जिले का शपथग्रहण समारोह में प्रदेश अध्यक्ष पं कौशल किशोर अवस्थी की अध्यक्षता में हुआ। समारोह का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष पं कमल किशोर अवस्थी एडवोकेट ने भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया। प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर अवस्थी ने कहा ब्राह्मण समाज की रीढ़ की हड्डी है ब्राह्मणो सदैव समाज के उत्थान का कार्य किया है ब्राह्मणो ने समाज को नई दिशा दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष पं कमल किशोर अवस्थी ने कहा ब्राह्मणों को राजनैतिक मोह छोड़ना होगा तभी ब्राह्मणों का उत्थान होगा ब्राह्मण सदैव देश का नेतृत्व करता रहा है परन्तु आज राजनैतिक क्षेत्र में पिछड़ता जा रहा है। श्री अवस्थी ने कि जो राजनैतिक दल श्री कृष्ण जी द्वारा जिस प्रकार सुदामा जी को सम्मान दिया था उसी प्रकार जो भी राजनैतिक दल ब्राह्मणों को सम्मान देगा ब्राह्मण चुनाव में उसी के साथ रहेगा इस मौके पर मुख्य रूप से संजीव मिश्रा, विनोद शुक्ला, कौशल किशोर अवस्थी,महेश त्रिवेदी, श्रीमती सीमा गौतम, अंजलि तिवारी, उमा तिवारी, साधना द्विवेदी, निशा मिश्रा, आदि लोगो ने सम्बोधित किया शपथ ग्रहण समारोह में कानपुर जिले के 437 पदाधिकारियों ने शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *