सूफियाना रंग में सराबोर मकनपुर का 607वां वसंत मेला शुरू

 

बिल्हौर से अभिषेक द्विवेदी की खबर…

सूफी संत हजरत बदीउद्दीन जिंदा शाह मदार की दरगाह पर आयोजित 607वें वसंत मेले का आज विधिवत शुभारंभ हो गया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और डीसीपी एमएस काशिम अबीदी ने दरगाह पर चादरपोशी कर अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी।

 

रूहानी माहौल और गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल पेश करता यह मेला हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक बना हुआ है। जिलाधिकारी ने अस्थायी तहसील का फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया।

 

मेले में प्रदेश स्तरीय पशु मेला भी आकर्षण का केंद्र है, जहां ऊंट, घोड़े, भैंस और गायों की खरीद-फरोख्त से रौनक बढ़ गई है। प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और भीड़ नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

 

करीब एक माह तक चलने वाले इस ऐतिहासिक मेले में देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मकनपुर का वसंत मेला एक बार फिर मोहब्बत, अमन और इंसानियत का पैगाम दे रहा है। (वीडियो खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *