कानपुर
प्लेटफार्म पर ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ स्टाफ ने बचाई वन्दे भारत एक्सप्रेस के यात्री की जान
आज दिनांक 19.01.2026 को प्लेटफार्म संख्या 05 पर आई गाड़ी संख्या 22436 वन्दे भारत एक्सपे्रस के सी-8 कोच से एक यात्री कुछ सामान लेने के लिये प्लेटफार्म नीचे उतरा था परन्तु वन्देभारत एक्सप्रेस के दरवाजे आटोमेटिक होने के कारण उस व्यक्ति के गाड़ी में वापस चढ़ने से पहले ही कोच के दरवाजे बन्द हो गये और गाड़ी गंतव्य के लिये चल दी। वह व्यक्ति गाड़ी में चढ़ने के लिये चलती गाड़ी के साथ साथ दौड रहा था, प्लेटफार्म पर मौजूद आर0पी0एफ0 स्टाफ द्वारा चिल्लाकर उस व्यक्ति को गाड़ी से चढ़ने से मना किया गया जा रहा था, परन्तु वह व्यक्ति नहीं माना और गाड़ी के आखिरी में गार्ड का डिब्बा खुला पाने पर उस व्यक्ति ने गार्ड के डिब्बे में चढ़ने का प्रयास किया परन्तु वह चढ़ नहीं पाया और फिसलकर गाड़ी और प्लेटफार्म के बीच के गैप में चला गया, जिस पर तत्परता से प्लेटफार्म पर मौजूद आर0पी0एफ0 स्टाफ हे0का0/कानपुर सेन्ट्रल रवि प्रताप राय व अन्य बन्दोबस्त ड्यूटी में तैनात आर0पी0एफ0 स्टाफ द्वारा तुरन्त उस व्यक्ति को ट्रेक से उठाकर प्लेटफार्म पर लाया गया तथा उससे प्रथम उपचार के लिए पूछा गया तो उस व्यक्ति ने अपने आप को पूरी तरह से स्वस्थ होना बताया, उक्त घटना में यात्री को कोई गम्भीर चोटे नहीं आई थी। पूछताछ में उस व्यक्ति ने अपना नाम नितिन चंदना तथा नई दिल्ली से बनारस तक की यात्रा करना बताया। यात्री द्वारा आर0पी0एफ0 स्टाफ का आभार व्यक्ति किया गया।
