कम्बल पाकर खिले उठे चेहरे

 

अपने लिए तो दुनिया में हर व्यक्ति जीवन जीता है जो जीवन दूसरों के लिए जिया जाता है उसका अपना ही आनंद होता है, ऐसी ही सोच रखने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना व उनके पुत्र करन महाना है।आज भारतीय जनता पार्टी हरजिंदर नगर मंडल के तत्वावधान में हरजिंदर नगर चौराहा पर उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के पुत्र व युवा हृदय सम्राट करन महाना ने कंबल वितरण किया । युवा ह्रदय सम्राट करन महाना ने कहा कि उत्तर भारत में ठंड अपने चरम सीमा पर है। हजारों लोग इतनी ठंड से खुले आसमान के नीचे सोने पर मजबूर हो रहे हैं। जिन गरीबो को ठंड में रात बिताने के लिए एक कम्बल की आवश्यकता है। भारतीय जनता पार्टी के सिपाहियों ने उनको ठंड से बचाने का कार्य किया है। भाजपा के कार्यकर्ताओ ने गरीब, असहाय व जरूरतमंदो को कम्बल वितरण कर ठंडक से बचाने का कार्य किया है। अपाहिज,गरीब, व असहाय कमबल पाकर उनके चेहरे पर खिल उठे। सतीश महाना ने अपने सरल स्वभाव से कानपुर में ही नहीं पूरे प्रदेश में अपना व महराजपुर विधान सभा में विकास की गंगा बहाकर एक अलग पहचान बनाई है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राकेश तिवारी,वी डी राय, सुरेन्द्र अवस्थी, दिनेश शास्त्री, पार्षद अशोक मेम्बर,विवेक शुक्ला (नन्दू)शिव प्रताप सोनी, सुमित बघावन, सोनू बाबा, ऋतिक जौहर, पार्षद भवानी शंकर राय आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *