गोविंदपुरी होकर जोधपुर–गुवाहाटी एकतरफा विशेष गाड़ी का संचालन 22 जनवरी को
कानपुर।यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने जोधपुर से गुवाहाटी के लिए एकतरफा विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष गाड़ी गोविंदपुरी जंक्शन सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
रेलवे प्रशासन के मुताबिक गाड़ी संख्या 04835 जोधपुर–गुवाहाटी वन वे विशेष गाड़ी 22 जनवरी 2026, गुरुवार को जोधपुर से एक फेरे के लिए चलाई जाएगी। यह ट्रेन जोधपुर से सुबह 3.30 बजे प्रस्थान करेगी और गोविंदपुरी जंक्शन पर शाम 7.10 बजे पहुंचेगी, जहां से 7.20 बजे आगे के लिए रवाना होगी। इसके बाद यह प्रयागराज जंक्शन, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, पटना जंक्शन, न्यू बरौनी, कटिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कोचबिहार, न्यू बंगाईगांव और रंगिया जंक्शन होते हुए शनिवार सुबह 6.30 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी।
यह विशेष गाड़ी मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, खेड़ली, भरतपुर, ईदगाह, टुंडला सहित उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ट्रेन की संरचना में कुल 14 डिब्बे होंगे, जिनमें दो एसएलआर, आठ स्लीपर और चार सामान्य श्रेणी के कोच शामिल हैं।
