दिनांक 20.01.2025 को *पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव* महोदय द्वारा जोन कार्यालय पर सेन्ट्रल जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ एक *गोष्ठी* का आयोजन किया गया।

 

गोष्ठी के दौरान क्षेत्र में अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने, कानून एवं व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने, तथा पुलिसिंग में गुणात्मक सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

 

पुलिस उपायुक्त महोदय द्वारा सभी चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय गश्त, अपराधियों पर सतत निगरानी, जनसंपर्क को मजबूत करने एवं तत्काल एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 

साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *