कानपुर के जाजमऊ पुलिस ने तीन जालसाजों को किया गिरफ्तार, नकली आभूषण और गणेश लक्ष्मी की मूर्तियां

कानपुर, 21 जनवरी 2026। पुलिस कमिश्ररेट कानपुर नगर के थाना जाजमऊ और सर्विलांस टीम ने तीन जालसाज अभियुक्तों को पीली व सफेद धातु के साथ गिरफ्तार किया है उनके खिलाफ पहले से दर्ज जालसाजी और तस्करी के मामलों में उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

 

गिरफ्तार अभियुक्त हैं:

अंकित गुप्ता उर्फ कृष्णा (26 वर्ष), निवासी कांशीराम कॉलोनी, चकेरी।

फिरोज उर्फ अजमेरी (35 वर्ष), निवासी मस्जिद नाजिरवाग, बेकनगंज।

अनुराग त्रिपाठी (38 वर्ष), निवासी खागपुर, थाना नौबस्ता।

 

गिरफ्तारी थाना हाजा में पंजीकृत मुकदमा अंक 07/2026, धारा 3050/331(4) बीएनएस के सिलसिले में मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तारी की गई है तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से 08 प्लास्टिक के डिब्बों में पीली व सफेद धातु, कृत्रिम आभूषण, 07 पड़ियां, सफेद धातु की गणेश-लक्ष्मी प्रतिमाएं व दो सफेद धातु के पत्तर (टुकड़े) बरामद किए गए।

 

प्राथमिक जांच से पता चला है कि अभियुक्त अंकित गुप्ता के खिलाफ चकेरी थाने में हत्या, पॉक्सो एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित पांच मामले दर्ज हैं। वहीं, अभियुक्त फिरोज के खिलाफ भी हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और चोरी के कई मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *