22 जनवरी को कानपुर में BJP का शक्ति प्रदर्शन
कानपुर में BJP शक्ति प्रदर्शन की तैयारी पूरी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पहली बार 22 जनवरी को कानपुर पहुंचेंगे, जहां उनका स्वागत राजनीतिक नहीं बल्कि भव्य आयोजन के रूप में किया जाएगा। 20 किलोमीटर लंबे रोड शो को लेकर संगठन ने जल, थल और वायु तीनों स्तर पर स्वागत की अनोखी रणनीति तैयार की है।
प्रदेश अध्यक्ष के रोड शो की शुरुआत जाजमऊ से होगी। जिसमें लाल बंगला कैंट के रास्ते से होते हुए पंडित होटल ,नरोना चौराहा,परेड, चुन्नीगंज से बजरिया पहुंचेगा। इसके बाद रामबाग से होते हुए रावतपुर से गीता नगर क्रॉसिंग, गुरुदेव से होकर यूनिवर्सिटी तक रोड शो पहुंचेगा। जहां से प्रदेश अध्यक्ष होकर गुजरेंगे वहां पर विशेष तौर पर महापुरुषों की तस्वीरों से उन्हें सजाने का काम किया जा रहा है। कानपुर के 14 ऐसे प्रमुख स्थान होंगे जहां पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्वागत का कार्यक्रम तय किया गया है। उन प्रमुख चौराहों पर प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण किया जाएगा।
रोड शो के दौरान 50 से ज्यादा जगह स्वागत किया जाएगा। इनमें अलग-अलग जगह पर व्यापारी संगठन, सामाजिक संगठन, बीजेपी के प्रकोष्ठ के अलग-अलग लोग प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। वही स्वागत तैयारी को लेकर आज बीजेपी के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता के नेतृत्व में आज यूनिवर्सिटी के सभागार में बैठक भी आयोजित की गई। जिसमें सभी जिलाध्यक्ष, सांसद रमेश अवस्थी सहित तमाम नेता मौजूद रहे। वही कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों के साथ एक बैठक भी करेंगे।
