नगर निगम के अधिकारियों औऱ कर्मचारियों की उदासीनता के कारण हमारे वार्ड 85 के अंतर्गत आने वाले रंजीत नगर एवम सर्वोदा कालोनी में विगत कई दिनों से जल भराव एवम सीवर भराव की समस्या से ग्रस्त है जिसकी वजह से वहाँ के जनमानस को कई प्रकार की दैनिक समस्यों का सामना करना पड़ रहा है.इस जल भराव और सीवर भराव की समस्या की शिकायत कई बार उच्च अधिकारियों से की जा चुकी है जिसका उन्होंने अभी तक संज्ञान नही लिया है नगर निगम प्रशासन को कुम्भकर्ण की नींद से जगाने के लिए कल दिनांक 22/10/2021 को प्रातः 10:00 बजे रंजीत नगर गुरुद्वारे के पास वाले मोड़ पर विशाल #धरने# का आयोजन किया गया है आप सब निवेदन है कि इस धरने में सम्मलित होकर नगर निगम के प्रशासन को नींद से जगाने का कार्य करे l
2021-09-22
