SIR में नियम उल्लंघन और अनियमितताओं की बात उठाते हुए महानगर कांग्रेस ने दिया डी एम को शिकायती मांग पत्र

 

 

कानपुर आज कानपुर महानगर कांग्रेस ने अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत मांग पत्र देकर बिना किसी ठोस कारण एवं विवरण के बड़ी संख्या में फॉर्म 6 व फॉर्म 7 जमा किए जाने के संबंध में अपत्ति दर्ज करवाते हुए सभी फॉर्मों की संकलित सूची उपलब्ध करवाने की मांग करी।साथ ही कई आपत्तियों के विवरण अस्पष्ट और अपठनीय होने की बात भी उठाई।विधि और नियमों के उल्लंघन न हों और किसी का वोट गलत न कटे इस बात पर भी चिंता जताई।जिलाधिकारी ने सभी बिंदुओं पर कार्यवाही का आश्वासन दिया।कानपुर महानगर की पांचों विधानसभा के संबंध में पत्र सौंपा गया।

 

शिकायत मांग पत्र के अंश इस प्रकार हैं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विभिन्न राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों सहित कानपुर महानगर की पांचों विधानसभा में भी निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) आरंभ किया गया है। प्रारूप निर्वाचक नामावली प्रकाशित की जा चुकी है तथा दावा एवं आपत्तियाँ दाखिल करने की अवधि अब समाप्ति की ओर है। इस अवधि के दौरान मतदाता एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अधिकृत बूथ लेवल एजेंट (BLA-2) द्वारा फॉर्म-6 (नाम सम्मिलन), फॉर्म-7 (आपत्ति/विलोपन) तथा फॉर्म-8 (संशोधन) विधिवत सत्यापन एवं आवश्यक घोषणाओं के अधीन प्रस्तुत किए जाने का प्रावधान है।हमारे संज्ञान में आया है कि आपके अधिकार क्षेत्र में एसडीएम/ईआरओ/बीएलओ के समक्ष कई हजार फॉर्म-6 एवं फॉर्म-7 आवेदन जमा किए गए हैं। इनमें से अधिकांश फॉर्म पूर्व-मुद्रित हैं, जिनमें मतदाताओं का विवरण टाइप किया गया है तथा आपत्तिकर्ताओं का विवरण अस्पष्ट/अपठनीय है। यह भारत निर्वाचन आयोग के नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। संबंधित अधिकारियों से स्थानीय स्तर पर पूछताछ एवं इन कार्यालयों के भौतिक निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि इन फॉर्मों का एक बड़ा हिस्सा बिना सत्यापन के व्यक्तियों द्वारा थोक में जमा किया गया है। इन आवेदनों में गंभीर कमियाँ पाई गई हैं, जैसे— आपत्तिकर्ता की पहचान का प्रमाण न होना, मोबाइल नंबर का अभाव, आपत्ति के लिए कोई विशिष्ट कारण या विवरण न दिया जाना, तथा जहाँ लागू हो वहाँ BLA-2 द्वारा आवश्यक घोषणा/undertaking का अभाव।

 

उपरोक्त तथ्यों के मद्देनज़र, हम आपसे निम्नलिखित तात्कालिक कार्यवाही किए जाने का अनुरोध करते हैं कि सभी प्रस्तुत फॉर्मों की कठोर जांच सुनिश्चित की जाए, जिसमें BLA-2 के हस्ताक्षरों का अभिलेखों से मिलान तथा व्यक्तिगत आपत्तिकर्ताओं की पहचान/संपर्क विवरण का सत्यापन शामिल हो।विधि द्वारा निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना, अर्थात संबंधित मतदाताओं को नोटिस एवं सुनवाई का अवसर दिए बिना, किसी भी मतदाता का नाम न हटाया जाए। आवश्यक विवरणों से रहित हजारों अपूर्ण फॉर्म स्वीकार किए जाने के संबंध में तत्काल जांच कराई जाए।भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों को प्राप्त सभी फॉर्म-6, 7 एवं 8 की संकलित सूची तत्काल उपलब्ध कराई जाए।प्रस्तुत फॉर्मों की आवधिक संकलित सूचियों का सार्वजनिक प्रकटीकरण सुनिश्चित किया जाए, जो वर्तमान में उपलब्ध नहीं है।

 

ये सभी कदम वास्तविक मतदाताओं के वंचित होने से बचाने तथा अंतिम निर्वाचक नामावली की पवित्रता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित करने के लिए संकल्पबद्ध है कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित हो, कोई भी वास्तविक मतदाता वंचित न रहे तथा कोई भी फर्जी प्रविष्टि शामिल न हो। हमें विश्वास है कि आप निर्वाचन प्रक्रिया की पवित्रता बनाए रखने हेतु अपेक्षित तत्परता के साथ आवश्यक कार्यवाही करेंगे।

महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता,शंकर दत्त मिश्रा,रितेश यादव,पदम मोहन मिश्रा,अजय श्रीवास्तव शीलू,राकेश साहू, उपेंद्र यादव,धर्मेंद्र चौहान, शांतनु दीक्षित,जितेंद्र गिरी,विनोद अवस्थी,मुकेश कन्नौजिया आदि थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *