स्वागत समारोह स्थल का किया निरीक्षण

 

 

 

कानपुर गोविंद नगर के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने अपनी विधानसभा में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के अपनी विधानसभा अंतर्गत स्वागत स्थल का निरीक्षण किया।

तत्पश्चात विधायक ने अपने साथी कार्यकर्ताओं के साथ बाजार-बाजार जाकर, सब्जी वाले एवं ठेले तथा खोमचे वाले, मोची, नाई, हवाई,कुम्हार आदि छोटे बड़े दुकानदारों आदि को, उनके प्रतिष्ठान और दुकानों पर जाकर,उन्हें हल्दी चावल देकर, प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत का निमंत्रण दिया।

विधायक ने बताया कि लोगों में खासा उत्साह है और बड़ी संख्या में लोग प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के स्वागत स्थल पर एकत्र हो रहे हैं और भव्य स्वागत प्रदेश अध्यक्ष जी का गोविंद नगर विधानसभा की तरफ से किया जाएगा।उक्त निमंत्रण में हल्दी चावल वितरण में प्रमुख रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी एवं दीपक सिंह एवं राघवेंद्र दुबे रवि एवं पार्षद नीरज बाजपेई एवं पार्षद नीरज कुरील, मनोज, अमन सोनकर आदि लोग प्रमुख रूप से थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *