आज दिनांक 21 जनवरी 2026 दिन बुधवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कानपुर शाखा की जनरल बॉडी मीटिंग आई एम ए कानपुर के सेमिनार हाल परेड में आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ अनुराग मेहरोत्रा के अध्यक्षता में आयोजित की गई।

 

इस मीटिंग में निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन किया गया।

 

आईएमए सीजीपी के सहायक निदेशक पद के लिए डॉ गौरव चावला एवं आईएमए सीजीपी के सहायक सचिव पद के लिए डॉ. सरद दामेले का सर्व सहमति से निर्वाचन किया गया।

 

इसी क्रम में आईएमए ए एम एस कानपुर सब चैप्टर के चेयरमैन पद हेतु डॉ कुणाल सहाय एवं सचिव पद हेतु डॉ मोहित खत्री निर्वाचित किए गए।

 

इस अवसर पर आईएमए न्यूज एंड व्यूज के चीफ एडिटर डॉ एस के गौतम एवं नेशनल आईएमए हेतु 24 एवं स्टेट आईएमए हेतु 48 डेलिगेट्स भी निर्वाचित किए गए।

 

आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई दी एवं बताया कि डॉ गौरव चावला के नेतृत्व में आईएमए सीजीपी कानपुर सब फैकल्टी नई ऊंचाईयों को प्राप्त होगी और उनके नेतृत्व में इस बार की सीजीपी में विभिन्न रोचक विषयों द्वारा ज्ञान वर्धन किया जाएगा।

 

कार्यक्रम का संचालन आईएमए कानपुर की सचिव डॉ. शालिनी मोहन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *