कानपुर ब्रेकिंग
पुलिस मुड़भेड़ में एक लुटेरे को पैर में लगी गोली।
गुरुवार तड़के सुबह मुखबिर की सूचना पर क्राइमब्रांच और रावतपुर पुलिस दलहन रोड पर कर रही थी सघन चेकिंग।
तीन मोटर साइकिल सवार युवकों को आता देख पुलिस ने रोकने का किया प्रयास।
पुलिस को देख एक आरोपी ने तमंचे से पुलिस टीम पर की फायरिंग।
जवाबी कार्यवाही में एक आरोपी को पैर में लगी गोली।
पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम गोंडा निवासी नियाज़ अहमद उर्फ छुटकन बताया वहीं फरार दो साथी विजय और एक अन्य युवक है।
पुलिस घायल को इलाज के लिए कल्याणपुर स्थित सीएचसी अस्पताल ले गई है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने महिला से चेन लूट की घटना कबूल की है।
बता दें कि घायल आरोपी और उसके फरार दो साथियों ने बीती 8 जनवरी को रावतपुर थाना स्थित केशवपुरम में बुजुर्ग महिला से चेन लूट की घटना को दिया था अंजाम।
आरोपी के पास से एक 15 बोर तमंचा, एक खोखा, दो जिंदा कारतूस और पैंतालीस सौ रुपए बरामद हुए हैं।
