*दिनांक 21/22.01.2026 की देर रात्रि थाना क्षेत्र रावतपुर में सिलेंडर चौराहे पर थाना रावतपुर पुलिस टीम एवं क्राइम ब्रांच के पुलिस कर्मियों द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।*
इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक मोटरसाइकिल पर सवार कुछ व्यक्ति, जिन्होंने पूर्व में रावतपुर क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया था, वर्तमान में इलाके में घूम रहे हैं तथा उनके फरार होने की आशंका है।
चेकिंग अभियान के दौरान एक मोटरसाइकिल सिलेंडर चौराहे से दलहन की ओर जाती हुई दिखाई दी। पुलिस द्वारा हाथ देकर रोकने का संकेत दिया गया, किंतु मोटरसाइकिल सवारों ने गति बढ़ा दी। पुलिस टीम द्वारा उनका पीछा किया गया।
पीछा किए जाने के दौरान मोटरसाइकिल सवारों में से एक व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा *आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग* की गई, जिसमें उक्त व्यक्ति के *दाहिने पैर में गोली* लग गई। इस दौरान दो अन्य व्यक्ति मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।
घायल व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम *नियाज़ अहमद पुत्र छुट्टन* बताया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह उक्त चेन स्नैचिंग की घटना में शामिल था। उसने यह भी बताया कि उसके साथ एक व्यक्ति का नाम विजय है तथा तीसरे व्यक्ति का नाम वह नहीं जानता। तीनों व्यक्ति जनपद शामली के निवासी बताए गए हैं।
घायल अभियुक्त (मजरूम) को प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार अभियुक्त का लंबा-चौड़ा आपराधिक इतिहास है। इसके विरुद्ध विभिन्न जनपदों एवं थानों में 20 से अधिक आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं।
अभियुक्त के कब्जे से लगभग ₹4,500 (चार हजार पाँच सौ रुपये) की नगद राशि बरामद की गई है। अभियुक्त से आगे की पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
मौके पर पुलिस उपायुक्त अपराध श्री श्रवण कुमार सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहे।
