*23 जनवरी को मॉक ड्रिल*
===============================
प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर 23 जनवरी को जिले में 30 मिनट की ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी*।
शाम 06:00 से 06:30 बजे तक सायरन बजते ही नागरिकों को अपने घरों की अंदर–बाहर की सभी लाइटें बंद कर सुरक्षित स्थानों व शेल्टर होम में शरण लेने के निर्देश दिए गए हैं।
*मॉक ड्रिल के दौरान कर्नलगंज, ग्वालटोली, नई सड़क, साइकिल मार्केट, यतीमखाना, बेकनगंज, तलाक महल, परेड, पीपीएन मार्केट सहित कई क्षेत्रों में 30 मिनट के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी*।
सायरन की सीधी आवाज से हवाई हमले की चेतावनी और 06:30 बजे खतरा समाप्त होने का संकेत दिया जाएगा*।
एडीएम सिटी की अध्यक्षता में नागरिक सुरक्षा, एसडीआरएफ, अग्निशमन, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक कर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है*।
मॉक ड्रिल के दौरान आग लगने की स्थिति में फायर एक्सटिंग्विशर व फायर टेंडर तैनात रहेंगे, जबकि घायल होने पर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था रहेगी*।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह केवल अभ्यास है, अफवाहों पर ध्यान न दें और पूर्ण सहयोग करें,ताकि भविष्य में किसी भी आपात स्थिति से निपटने में जनसुरक्षा और मजबूत हो सके*।
