ब्रेकिंग न्यूज़

 

काले गुब्बारे दिखाने वाले युवक को नौबस्ता पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के कानपुर आगमन के दौरान काले गुब्बारे दिखा विरोध कर घोषणा करने वाले व्यक्ति को नौबस्ता पुलिस ने एहतियातन हाउस अरेस्ट कर लिया है।

 

जानकारी के मुताबिक, करोड़ों की CGST टैक्स नोटिस को लेकर न्याय न मिलने से नाराज ओम जी शुक्ला ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर काले गुब्बारे दिखाकर विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उन्हें उनके आवास पर ही रोक दिया गया।

 

नौबस्ता पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई पूरी तरह से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई है।

 

फिलहाल इलाके में पुलिस बल तैनात है और पूरे मामले पर प्रशासन नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *