छोटे लोहिया स्वo जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन
कानपुर समाजवादी पार्टी कार्यालय, नवीन मार्केट में जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण एवं पूर्व विधायक श्री मुनीन्द्र शुक्ला की अध्यक्षता में समाजवादी पुरोधा, छोटे लोहिया स्वo माननीय श्री जनेश्वर मिश्र जी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में समाजवादी आंदोलन में जनेश्वर जी की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई तथा नई पीढ़ी को उनके संघर्ष, त्याग और समाजवादी मूल्यों के प्रति उनके समर्पण की प्रेरक गाथा से अवगत कराया गया। वक्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में सर्वश्री सोमेन्द्र शर्मा एडवोकेट,नसीम रज़ा, डॉ रमेश कुशवाहा (पूर्व पार्षद), मगन सिंह भदौरिया (जिला उपाध्यक्ष), हरि प्रसाद कुशवाहा (कार्यालय प्रभारी),अनिल सोनकर, कर्मवीर यादव (जिला सचिव), शिवकुमार शाहू, सुनील माझी, उमेश वर्मा, सोमवती संख्यवार (जिला पंचायत सदस्य), विशाल राज, जितेन्द्र यादव (ब्लाक अध्यक्ष बिधनू), अजय संख्यवार, सत्यम बाजपेई, अनीस बेग सिद्दीकी, हिरेंद्र सिंह सेंगर एडवोकेट, वीरपाल सिंह यादव एडवोकेट, रीता जितेन्द्र बहादुर सिंह, वीरेंद्र कुमार, सत्येंद्र सिंह, विजय सिंह, आयुष यादव सहित अनेक नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
सभी ने स्वo जनेश्वर मिश्र जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
