कोमल सिंह बनीं मिस कानपुर रीजन, ब्यूटी विद ब्रेन सम्मान से नवाजी गईं
कानपुर।फर्रुखाबाद में मंगलवार को आयोजित 22वें युवा महोत्सव के अंतर्गत ‘ब्यूटी विद ब्रेन’ सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कानपुर शहर की कुं० कोमल सिंह को ‘मिस कानपुर रीजन’ के खिताब से सम्मानित किया गया। चयन के उपरांत उन्हें सैश पहनाकर ट्रॉफी प्रदान की गई। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों और प्रतिभागियों ने उनकी उपलब्धि की सराहना की।
कुं० कोमल सिंह वर्तमान में कानपुर स्थित जेएमडी स्कूल में कार्यरत हैं। उनकी इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधन एवं स्कूल की प्रधानाचार्या शमलिका अरोड़ा ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह को संबोधित करते हुए युवा महोत्सव समिति के अध्यक्ष डॉ. संदीप शर्मा ने कहा कि युवाओं को अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए समय सारिणी के अनुसार लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अनुशासन और सतत प्रयास से ही सही लक्ष्य की प्राप्ति संभव है।
