पूर्व सदर विधायक राम कुमार ने श्रीमद भागवत भगवान का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया
कानपुर के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ,उन्नाव सदर विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पनपथा मजरे मरौंदा में ग्रामवासियों द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा में पहुंच कर कानपुर लोकसभा पूर्व प्रत्याशी पूर्व सदर विधायक राम कुमार एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने इंद्रेश यादव, प्रांशु यादव के साथ श्रीमद भागवत भगवान का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया । मंगली निषाद, रुपन निषाद पूर्व बीडीसी, महेश निषाद, सुनील निषाद, ओम प्रकाश, रमेश निषाद, बड़ा निषाद, सुरेश निषाद, रामबाबू निषाद, रामबाबू निषाद, आदि ने माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने अवगत कराया की चुनाव आयोग द्वारा मतदाताओं को दिए गए SIR फॉर्म में जिन मतदाताओं के पास शैक्षिक प्रमाणपत्र नहीं है उनको SIR फॉर्म के साथ परिवार रजिस्टर नक़ल की प्रमाणित प्रति पंचायत सेक्रेट्री द्वारा नहीं दिए जा रहे हैं जबकि SIR फॉर्म भरने की अल्प अवधि बची है।इस सम्बन्ध में राम कुमार एडवोकेट पूर्व विधायक जी द्वारा SDM सदर उन्नाव को अवगत कराया गया। पंचायत सेक्रेटरी द्वारा उन मतदाताओं के पास शैक्षिक प्रमाणपत्र नहीं है को परिवार रजिस्टर नक़ल की प्रमाणित प्रति तत्काल उपलब्ध कराने का अस्वाशन दिया।
