यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का बड़ा दावा 2027 मे फिर बनेगी बीजेपी सरकार
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी कानपुर पहुंचे जहां उनका जगह-जगह पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. जिसके बाद वह कानपुर यूनिवर्सिटी के वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई सभागार पहुँचे जहाँ उन्होंने संगठन व कानपुर- बुंदेलखंड के कार्यकर्ताओ के साथ बैठक की वही मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा प्रदेश उत्तर प्रदेश है 2027 के चुनाव को लेकर पंकज चौधरी ने बड़ा दावा किया है कि सरकार और संगठन मिलकर फिर एक बार बीजेपी की सरकार बनाएगी वही प्रयागराज में संत विवाद पर पंकज चौधरी ने कहा कि संत समाज हमेशा से भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद देता आया है जो भी वीडियो सामने आए हैं उन सभी की जांच कराई जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी. मणिकर्णिका घाट के मामले पर पंकज चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार हमेशा विकास और आस्था को साथ लेकर चलती है वही कानपुर में मेयर और पार्षद के विवाद पर बोले कि यह परिवारिक मामला है आपस में बैठकर विवाद को खत्म कर लिया जाएगा।
