कानपुर के आदित्य पाल ने राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता हरिद्वार में कांस्य पदक जीतकर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया

 

 

 

कानपुर, राष्ट्रीय पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता हरिद्वार में आदित्य पाल ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा।राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतने पर जिला तीरंदाजी संघ के महासचिव राजा भरत अवस्थी ने बताया कि कानपुर के पंचायत राज विभाग में कार्यरत अटल पाल के पुत्र आदित्य को कैंब्रिज चौराहा रतनपुर कॉलोनी शताब्दी नगर पनकी में क्षेत्रीय लोंगो ने सम्मानित किया । प्रमुख रूप से विनोद पाल पूर्व सांसद, प्रतिभा अटल पाल,सूबेदार शिवमोहन पाल,विश्राम सिंह,हरिनारायण बौद्ध,प्रेमसुख गौतम,तेज नारायण भास्कर,वीरपाल सिंह आदि क्षेत्रीय लोग सम्मिलित हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *