भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर भव्य एवं दिव्य स्वागत करने वाले कार्यकर्ताओं का जिला अध्यक्ष ने किया सम्मान

 

आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष श्री अनिल दीक्षित ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी के कानपुर के धरती पर ऐतिहासिक स्वागत की बधाइयां देते हुए शुभकामनाएं देते हुए उन कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जिन्होंने दिन रात मेहनत करके अपने अथक परिश्रम से इस स्वागत को भव्यता प्रदान कर ऐतिहासिक बनाया। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय मंत्री रोहित साहू जिला मॉनिटरिंग टीम की संयोजक सुनीता गौड़ को पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि कानपुर के कार्यकर्ताओं के दिन रात के अथक परिश्रम का परिणाम है कि प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को ऐतिहासिक बना दिया। श्री दीक्षित में कानपुर उत्तर जिले के सभी पदाधिकारियों मंडल अध्यक्षों मोर्चो के अध्यक्षों प्रकोष्ठों के संयोजकों सहित कानपुर के प्रत्येक कार्यकर्ता का आभार व्यक्त किया ।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि जिला अध्यक्ष ने मॉनिटरिंग टीम के प्रत्येक सदस्य का पटका पहनाकर सम्मान किया।

।कार्यक्रम में अवधेश सोनकर सतेंद्र पांडेय जन्मेजय सिंह प्रमोद विश्वकर्मा,सीमा एमबीए अनुपम मिश्रा दीपक सिंह सुनील जायसवाल रवि पांडे,पूनम कंवर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *