कानपुर महानगर कांग्रेस ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई, नेताजी को दी श्रद्धांजलि

 

कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आज महान स्वतंत्रता सेनानी और आज़ाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मेस्टन रोड स्थित सुभाष प्रतिमा पर मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने नेताजी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों और देशभक्ति को नमन किया।साथ ही आम जन में खिचड़ी वितरण भी किया गया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका नारा “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा” आज भी देशवासियों में जोश और बलिदान की भावना जगाता है। जय हिंद का नारा भी नेताजी ने दिया था। कांग्रेस पार्टी उनके बताए मार्ग पर चलकर लोकतंत्र, संविधान और देश की एकता की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। नेताजी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे ।

इस अवसर पर अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संयोजन संजय त्रिवेदी बबलू ने किया और संचालन वार्ड अध्यक्ष शांतनु दीक्षित ने किया।

अध्यक्ष पवन गुप्ता हर प्रकाश अग्निहोत्री आलोक मिश्रा शंकर दत्त मिश्रा पदम मिश्रा धर्मेंद्र सिंह सैमुअल लकी सिंह उपेंद्र यादव अजय श्रीवास्तव शीलू विनोद अवस्थी ज्योति शुक्ला कपिल जैसवाल राजू कश्यप फूजेल जामी चंद्रमणि मिश्रा संतोष मिश्रा आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *