मां सरस्वती की वंदना कर धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस
घाटमपुर । कैप्टन सुखवासी सिंह स्मारक जनता महाविद्यालय में गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी 31वाँ स्थापना दिवस बसन्त पंचमी के पावन अवसर पर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम महाविद्यालय की छात्राओं गौरी, अनिका, प्राची, पारूल, साक्षी ने सरस्वती वंदना, गणेश वन्दना, स्वागत गीत, राष्ट्रीय नृत्य, पंजाबी नृत्य, देशभक्त गीत आदि प्रस्तुत किये। स्थापना दिवस कार्यक्रम के अध्यक्षता जयदेव सिंह ने की । कार्यक्रम का संचालन हरिनारायण द्विवेदी ने किया। इस दौरान लालजी सचान प्रबन्धक, डॉ० कैलाश नारायण कोषाध्यक्ष, हरिओम सचान एडवोकेट, के०के० सचान ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान डॉ० पवन किशोर, डॉ० दिनेश विश्वकर्मा, जितेन्द्र कुमार वर्मा, अजीत अवस्थी, नीतू सचान, ज्योतिका तिवारी, अनुराधा, प्रतिभा वर्मा, संजय सचान, देवेन्द्र सिंह, रामप्रकाश, सर्वेश, शानू, शिवकरन सचान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *