नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 129 वी जन्म जयंती पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए
कानपुर भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में मां भारती के वीर सपूत आजाद हिंद फौज के संस्थापक,भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जन्मजयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए ।इस अवसर पर संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि आज 23 जनवरी को हम सब नेता जी जन्मजयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाते है।नेता जी ने कहा था कि देश की आजादी के लिए तलवार भी जरूरी है नेता जी का नारा तुम मुझे खून दो मै तुम्हे आजादी दुगा जिसको सुनकर कर उस समय देश के लाखों नवजवानों के दिलों में आजादी की लहर दौड़ गई ।नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने आई ए एस जैसी प्रभावशाली नौकरी को ठुकराकर विदेश में लाखों सैनिकों की भारत को आजादी दिलाने के लिए फौज खड़ी कर दी थी।उन्होंने मातृ शक्ति की ताकत को पहचानते हुए रानी लक्ष्मी बाई रेजिमेंट बनाकर हजारों महिला सैनिकों को खड़ा किया आज जब भारत एक महाशक्ति बनने की ओर बढ़ रहा हमको नेता जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए आतंकवाद, भ्रष्टाचार,जातिवाद जैसी बुराइयों को समाप्त करते हुए भारत को विश्व गुरु बनाने का मार्ग प्रशस्त करना होगा।कार्यकम में प्रमुख रूप से अवधेश सोनकर,जन्मेजय सिंह,सतेंद्र पांडेय,जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा सीमा एमबीए,ऋचा सक्सेना दीपक सिंह, पारस मदान,रोहित साहू,प्रशांत त्रिपाठी इंद्रजीत खन्ना सुनीता गौड़,मनु गोयल अनिरुद्ध सेंगर,रवि पांडे नर्मदा पांडेय,सुरेश गुप्ता,मनोज अग्रवाल,रवि गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
