आज कानपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा ब्लैकआउट (Blackout) अभ्यास का सफल आयोजन किया गया। यह अभ्यास पुलिस आयुक्त कानपुर कमिश्नरेट श्री रघुबीर लाल महोदय के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों तथा संबंधित विभागों ने सहभागिता की।अभ्यास के दौरान निर्धारित समय पर विभिन्न क्षेत्रों में लाइट बंद कराकर यह परखा गया कि आपात स्थिति में पुलिस बल एवं प्रशासनिक इकाइयाँ किस प्रकार समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करती हैं। इस दौरान संचार व्यवस्था, गश्त, यातायात नियंत्रण, संवेदनशील स्थानों की निगरानी तथा नागरिकों की सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल महोदय द्वारा स्वयं इस अभ्यास का निरीक्षण किया गया एवं संबंधित अधिकारियों को वायरलेस के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सद्भावना चौराहे पर स्वयं लाइट बंद कराकर ब्लैकआउट कराया गया। इसके अतिरिक्त निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत में फायर ब्रिगेड एवं कमांडो यूनिट के साथ मॉक ड्रिल की गई। इसके अलावा कानपुर कमिश्नरेट के संवेदनशील स्थानों जैसे पनकी पावर ग्रिड, चकेरी एयरपोर्ट, एचएएल, अरमापुर आर्म्स फैक्ट्री, आईआईटी आदि स्थानों
कानपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा आयोजित ब्लैकआउट एवं मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी आपात अथवा संकट की स्थिति में पुलिस, प्रशासन तथा अन्य संबंधित विभागों के बीच प्रभावी समन्वय एवं त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है। इस अभ्यास के माध्यम से संचार व्यवस्था, गश्त, यातायात नियंत्रण, संवेदनशील प्रतिष्ठानों की सुरक्षा तथा नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ी तैयारियों की व्यवहारिक समीक्षा की गई। भविष्य में भी इस प्रकार के अभ्यास जारी रहेंगे। नागरिकों से अपील है कि वे सहयोग बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें। उक्त के सम्बन्ध में श्रीमान् पुलिस आयुक्त, कानपुर कमिश्नरेट महोदय की बाइट
