कानपुर

 

कानपुर में लड़की का बॉयफ्रेंड बक्से के अंदर 45 मिनट तक बंद रहा। वह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था। इसी बीच लड़की की चाची घर पहुंच गईं। शक होने पर चाची ने दरवाजा खटखटाया, तो लड़की ने बॉयफ्रेंड को बक्से में छिपा दिया। फिर बाहर से ताला लगा दिया।

 

लड़की की चाची ने पूछा- अंदर कौन था? इसपर लड़की अपनी चाची से भिड़ गई। उसकी मां और भाई भी वहां पहुंचे। घरवालों ने लड़के को पूरे कमरे में खोजा, मगर वह नहीं मिला। इसी दौरान उन्होंने बक्से में कुछ आहट सुनी।

 

लड़की ने चाबी नहीं दी, तो परिजनों ने ताला तोड़ने का प्रयास किया। जब ताला नहीं टूटा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिसवालों ने लड़की से बक्से का ताला खुलवाया, तब अंदर से प्रेमी निकला। पुलिस दोनों को चौकी ले गई। घटना चकेरी थाना क्षेत्र की है।चकेरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़की का पड़ोसी युवक से अफेयर चल रहा था। शुक्रवार सुबह उसका बड़ा भाई ट्रैक्टर लेकर बाहर चला गया। जबकि उसकी मां फैक्ट्री में काम करने चली गई। इस बीच सुबह लड़की ने फोन कर अपने बॉयफ्रेंड को घर बुला लिया। उसका बॉयफ्रेंड बाइक से शुक्रवार 11.30 बजे उसके घर पहुंचा।

 

इस बीच पड़ोस में रहने वाली लड़की की चाची उसके घर पहुंच गईं। उसने एक कमरे से लड़के की आवाज सुनी। इस पर लड़की को आवाज देते हुए दरवाजा खटखटाया। मगर लड़की ने दरवाजा नहीं खोला। फिर लड़की ने अपने बेटे को बुलाया। उसने आवाज लगाई। दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। मगर लड़की ने दरवाजा नहीं खोला।चाची ने घर के मेन गेट को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद लड़की के भाई और मां को फोन कर बुलाया। कहा- घर के अंदर एक लड़का बंद है। कुछ देर बाद लड़की का भाई घर पहुंच गया। उसने पुलिस को सूचना दी।

 

लड़की के घरवालों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। तब उसने दरवाजा खोला। घरवालों ने लड़के को कमरे और घर में खोजा। मगर वह नहीं मिला। तभी बक्से के अंदर से कुछ आवाज आई। घरवालों ने लड़की से बक्सा खोलने के लिए चाबी मांगी।

 

लड़की ने कहा- अंदर कोई नहीं है। तब चाची बोली-अंदर एक लड़का है। मैंने घर के अंदर घुसते हुए देखा था। जब लड़की ने चाबी नहीं दी, तो घरवाले ताला तोड़ने लगे। इस बीच करीब 12 बजे पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लड़की को फटकार लगाई। फिर लड़की ने बक्से का ताला खोला।पुलिस ने जैसे ही बक्सा खोला, उसके अंदर से लड़की का बॉयफ्रेंड निकला। घरवालों ने उसे पीटने का प्रयास किया। मगर पुलिस वालों ने घेरकर उसे बचा लिया। घरवालों ने लड़की को भी पुलिस को सौंप दिया। कहा कि इसे भी ले जाओ और जेल भेज दो। बिना कार्रवाई किए दोनों को छोड़ना मत।

 

चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि लड़का उसी मोहल्ले का रहने वाला है। उसका घर लड़की के घर से 7 घर छोड़कर है। दोनों से पूछताछ जारी है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *