आज समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण कार्यालय मे जननायक करपुरी ठाकुर जी की जयंती के पावन अवसर पर ग्रामीण कार्यालय मे एकत्रित हो कर गोष्टी आयोजित की गई , वक्ताओं ने अपने विचार रखे करपुरी ठाकुर जी केवल एक राजनेता नहीं थे, बल्कि वे सामाजिक न्याय, सादगी और ईमानदारी के जीवंत प्रतीक थे।
करपुरी ठाकुर जी का जन्म 24 जनवरी 1924 को बिहार के समस्तीपुर जिले में हुआ। अत्यंत साधारण परिवार में जन्म लेकर भी उन्होंने असाधारण ऊँचाइयों को छुआ। वे बिहार के मुख्यमंत्री बने, लेकिन सत्ता में रहते हुए भी उनका जीवन उतना ही सरल रहा जितना एक आम आदमी का।
उन्होंने हमेशा गरीबों, पिछड़ों, शोषितों और वंचितों की आवाज़ बनकर काम किया। शिक्षा और आरक्षण के क्षेत्र में उनके फैसले आज भी सामाजिक समानता की नींव माने जाते हैं। उन्होंने साबित किया कि राजनीति सेवा का माध्यम हो सकती है, स्वार्थ का नहीं।
करपुरी ठाकुर जी कहते थे कि
“सत्ता का असली उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुँचाना है।”
और उन्होंने अपने पूरे जीवन से इस विचार को सच कर दिखाया।
आज के समय में, जब राजनीति में नैतिकता की कमी महसूस की जाती है, करपुरी ठाकुर जी का जीवन हमें ईमानदारी, संघर्ष और निस्वार्थ सेवा की प्रेरणा देता है।
आइए, इस जयंती पर हम संकल्प लें कि
हम जाति, वर्ग और भेदभाव से ऊपर उठकर
एक समतामूलक और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में अपना योगदान देंगे कार्य क्रम की अध्यक्षता महिला सभा की जिला अध्यक्ष अर्चना रावल जी ने किया कार्यक्रम का संचालन कपूर सविता ने किया कार्य क्रम मे मुख्य रूप से पूर्व ब्लॉक प्रमुख मीना शंख्वार, एडवोकेट सोमेंद्र शर्मा,हरि कुशवाहा, नसीम रज़ा,अनिल सोनकर, डॉ रमेश कुशवाहा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख चन्नी पासी, शिव कुमार शाहू, दिलीप प्रजापति, कपूर सविता, माही सिंह यादव, विशाल राज, रितेश सोंकर ,कुशवाहा, बिरजेंद्र पाल, सालिम अब्बास आदि लोग उपस्थित रहे
जननायक करपुरी ठाकुर जी अमर रहें!
प्रमाणित करता
नसीम रज़ा
समाजवादी पार्टी प्रवक्ता कानपुर ग्रामीण 8840869217
