*कानपुर नगर के पनकी थानाक्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से आग, फायर ब्रिगेड ने बुझाई*

 

 

*कानपुर नगर: 24 जनवरी, 2026*

 

कानपुर नगर के रतनपुर पनकी थानाक्षेत्र अंतर्गत रामगंगा एन्क्लेव स्थित एक मकान में आज सुबह करीब 10 बजे आग लग गई। स्थानीय निवासियों से सूचना मिलते ही रतनपुर चौकी की पुलिस टीम, पीआरवी और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

 

स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड का दस्ता मौके पर पहुंच गया। फायर ब्रिगेड और जनसहयोग से लगभग एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

 

घटना की जांच में पता चला कि बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण अपार्टमेंट में आग लगी। आग में घर के अंदर रखा कुछ घरेलू सामान जल गया है। सौभाग्य से घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

 

बताया जा रहा है कि यह मकान काफी समय से बंद पड़ा था। मकान मालिक रोशनी (पिता प्रताप नारायण) वर्तमान में लखनऊ में रहकर नौकरी करती हैं। घटना की सूचना उन्हें तुरंत दे दी गई है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और किसी तरह का लॉ एंड ऑर्डर संबंधी मामला सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *