दिनांक 24 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पुलिस आयुक्त कार्यालय, कमिश्नरेट कानपुर नगर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाई गई।

 

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है तथा प्रत्येक नागरिक का यह नैतिक एवं संवैधानिक दायित्व है कि वह अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करे। उन्होंने सभी से अपील की कि वे स्वयं भी मतदान करें तथा समाज के अन्य लोगों को भी निष्पक्ष एवं निर्भीक रूप से मतदान करने हेतु प्रेरित करें।

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने *निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं निर्भीक मतदान* करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *