कानपुर

 

रावतपुर में युवक की आत्महत्या, इलाके में सनसनी पुलिस जांच में जुटी, कारणों की पड़ताल जारी

 

कानपुर कमिश्नरेट के पश्चिमी जोन अंतर्गत रावतपुर थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने पर मौके का निरीक्षण किया गया और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और परिस्थितियों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस का कहना है कि किसी भी पहलू को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *