दिनांक 24 जनवरी 2026

*समाजवादी चिंतक भारत रत्न से विभूषिति लोकतंत्र के रक्षक गरीबों के मसीहा श्रद्धेय कर्पूरी ठाकुर की 102 वर्षीय जन्म शताब्दी पर सपा हाल में विचार गोष्टी*

*श्रद्धेय कर्पुरी ठाकुर की नीतियों से भाजपा भटक रही है युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी पर नियंत्रण न किया गया तो देश की आर्थिक स्थिति भयावाह हो जाएगी*

*मई1974 में कानपुर आकर नवीन मार्केट की छत पर गोष्ठी की*
*हाजी फजल महमूद*

विचार गोष्टी का संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू ने किया

कार्यक्रम संयोजक नगर सचिव महेन्द्र सिह गुड्डू

कानपुर शुक्रवार
समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के कार्यकर्ताओं तथा पीडीए मिशन की युवा टीम की संयुक्त बैठक सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में दिन में 3:00 बजे सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट परेड में समाजवादी चिंतक भारत रत्न से विभूषित लोकतंत्र के रक्षक गरीबों के मसीहा श्रद्धेय कर्पूरी ठाकुर का 102 वर्षीय जन्म दिवस शताब्दी वर्ष पर मनाया गया

इस अवसर पर सर्वप्रथम महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने श्रद्धेय कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्ययार्पण किया और संबोधन करते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी सदैव शोषित पीड़ित दलित और अल्पसंख्यकों के हितों के लिए संघर्ष करते रहे और युवाओं के आवाहन कर छुआछूत तथा जातीय बंटवारे के अन्याय के विरुद्ध जन जागरण अभियान चलाकर 85 फरीदी को महत्व देने की अग्रसर रहकर भारत यात्रा की

महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि मई सन 1974 में श्रद्धेय कर्पूरी ठाकुर जी कानपुर आए और नवीन मार्केट की छत पर स्वर्गीय रघुनाथ सिंह तथा पूर्व विधायक बाबू बदरे तथा रेवा शंकर त्रिवेदी के साथ बैठक कर समाजवादी चिंतन शिविर युवाओं का आयोजित कर परिवर्तन का संदेश दिया जो आगे चलकर 1977 में देश में राजनीतिक परिवर्तन हुआ

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद प्रदेश सचिव के के शुक्ला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,महासचिव संजय सिंह बंटी,आनंद शुक्ला,महेन्द्र सिह,अरमान खान,कीर्ती अग्निहोत्री,मुमताज मंसूरी,नवीन दीक्षित,यूनुस बदरे,हेमंत गुप्ता,कृपाशंकर यादव,इशरत इराकी आदि लोग मौजूद रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *